28 Mar 2024, 22:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीरंदाजी : भारतीय पुरूष कम्पाउंड टीम ने जीता कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 4:55PM | Updated Date: May 25 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रजत चौहान, अभिषेक वर्मा और अमन सैनी की भारतीय कम्पाउंड तिकड़ी ने तुर्की के अंताल्या में विश्वकप चरण-3 में कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक के लिये हुये मुकाबले में रूस को 235-230 से हराया। पहले राउंड को भारतीय टीम ने 59-56 से जीता। इस राउंड में भारतीय टीम ने चार परफेक्ट-10 मारे।
 
दूसरा राउंड भारतीय टीम ने 58-56 से जीता और अपनी बढ़त को 117-112 पहुंचा दिया। तीसरे राउंड का स्कोर 59-58 से भारत के पक्ष में रहा। अब भारत की बढ़त 176-170 पहुंच गयी। आखिरी राउंड रूस ने 60-59 से जीता लेकिन वह भारत की बढ़त को मात्र एक अंक से कम कर सका। भारत ने इस तरह 235-230 के अंतर से कांस्य पदक जीत लिया। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »