17 Apr 2024, 00:04:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

यशस चंद्रा ने 65 के कार्ड के साथ बनायी बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2019 9:26PM | Updated Date: May 9 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचकूला। मैसूरु के यशस चंद्रा ने पंचकूला गोल्फ क्लब में यशस  चंद्रा ने टाटा स्टील प्लेयर्स चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में गुरूवार को सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर तीन शॉट की बढ़त बना ली। अपना दूसरा प्रोफेशनल टूर्नामेंट खेल रहे चंद्रा इस प्रदर्शन से 11 स्थान की छलांग लगाकर संयुक्त 12वें से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला। उनका तीन राउंड का स्कोर 10 अंडर 206 हो गया है। चंडीगढ़ के 22 वर्षीय नवोदित खिलाड़ी युवराज सिंह संधू ने 71 का कार्ड खेला और वह नौ अंडर 207 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे राउंड के बाद यह संभावना बन रही है कि टाटा स्टील पीजीटीआई को नया चैंपियन मिल सकता है क्योंकि यशस और युवराज ने अभी तक कोई खिताब नहीं जीता है। नोयडा के गौरव प्रताप सिंह ने 67 का कार्ड खेला और वह आठ अंडर 208 के स्कोर के साथ संयुक्त 12वें से संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उनके साथ इस स्थान पर महू के मुकेश कुमार हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »