29 Mar 2024, 00:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई कुश्ती : हरप्रीत और ज्ञानेंदर ने ग्रीको रोमन में जीते पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 2:37PM | Updated Date: Apr 29 2019 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जियान (चीन)। भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान हरप्रीत सिंह और ज्ञानेंदर ने यहां एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को अपने-अपने भारवर्ग में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीत लिए। ग्रीको रोमन पहलवानों ने चैम्पियनशिप में तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। चैम्पियनशिप के ग्रीको रोमन वर्ग में भारत का यह अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पिछले सीजन में इस वर्ग में दो कांस्य पदक जीते थे। 
 
30 सदस्यीय भारतीय दल ने प्रतियोगिता में कुल 16 पदक हासिल किए, जिसमें आठ पदक पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों (एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य), चार कांस्य महिला फ्रीस्टाइल पहलवानों जबकि ग्रेको रोमन पहलवानों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। हरप्रीत को ग्रीको रोमन वर्ग के 82 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन ईरान के सईद मुराद के हाथों 0-8 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »