20 Apr 2024, 00:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो में राजस्थान चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 12:58AM | Updated Date: Mar 30 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनुं में आयोजित छठी राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजस्थान 15 स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक और आठ कांस्य पदकों के साथ कुल 31 पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बना। हरियाणा तीन स्वर्ण पदक, दो कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह झारखंड दो स्वर्ण पदक, दो कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाडियÞों को पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय पैरा ताइक्वांडो संघ के महासचिव सुखदेव राज एवं पैरा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केरला के किशोर व राजस्थान पैरा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष योगी एवं हरचंद महला, अरूण कुमार, संदीपंिसह ने पुरस्कार वितरण किया। राजस्थान के स्वर्ण पदक विजेताओं में फैचानेतिक, ललित, पूनम, महेश नेहरा, ललिता सैनी, काजल राठौड़, गीता देवी, निशांत योगी, हिमांशु, बबीता कुल्हरी, योगेश, निशांत मील, अरूण कुमार, खातुन। रजत पदक विजेताओं में सचिन गुर्जर, अजय कुमार, तनिशा, करणसिंह, शुभकरण, मोहित सिंह, गन्नी, संदीपसिंह तथा कांस्य पदक विजेताओं में अस्किन, सुनील कुमार, मुनिया, जीवनी देवी, मोनिका, सुरजीतसिंह, जयसिंह, मोहरसिंह रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »