19 Apr 2024, 11:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने स्पेशल ओलम्पिक में जीते 368 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 2:34PM | Updated Date: Mar 22 2019 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के अबु धाबी में हुए स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 स्वर्ण, 154 रजत और 129 कांस्य सहित कुल 368 पदक जीत लिए। भारत का स्पेशल ओलम्पिक में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इन खेलों में 284 एथलीट उतारे थे। भारत ने नौंवीं बार इन खेलों में हिस्सा लिया।
 
भारत ने पॉवरलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा 20 स्वर्ण, 33 रजत और 43 कांस्य सहित कुल 96 पदक जीते। रोलर स्केटिंग में भारत ने 13 स्वर्ण, 20 रजत और 16 कांस्य सहित 49 पदक जीते। साइटिंग में भारत ने 11 स्वर्ण, 14 रजत, 20 कांस्य सहित 45 पदक जीते। भारत ने यूनिफाइड हैंडबॉल में 10 स्वर्ण, तैराकी में नौ स्वर्ण, बैडमिंटन में आठ स्वर्ण, टेबल टेनिस में छह स्वर्ण और एथलेटिक्स में पांच स्वर्ण जीते। भारत को एथलेटिक्स में कुल 39 पदक और तैराकी में कुल 21 पदक जीते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »