29 Mar 2024, 01:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

12 अप्रैल को अमेरिका में पर्दापण करेंगे विजेंदर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 6:08PM | Updated Date: Mar 7 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह 12 अप्रैल को अमेरिकी पेशेवर सर्किट में पदार्पण करेंगे और उन्होंने हॉल ऑफ फेम कोच फ्रेडी रोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विजेंदर के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है। फ्रेडी ने मैनी पैकियाओ और माइक टाइसन जैसे दिग्गज मुक्केबाजों को भी ट्रेनिंग दी है।
 
विजेंदर अब तक 10 पेशेवर मुकाबलों के अपने कॅरियर में अजेय रहे हैं और वह द वेसिली लोमोचेनको-एंथोनी क्रोला अंडरकार्ड में स्टेपल्स सेंटर में अमेरिकी पदार्पण करेंगे। यह आठ दौर का मुकाबला होगा और उनके प्रतिद्वंद्वी की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेंदर के 12 अप्रैल को होने वाले मुकाबले का अमेरिका में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »