19 Apr 2024, 19:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF वर्ल्‍ड कप : सौरभ और मनु ने जीता मिक्स्ड टीम सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 5:41PM | Updated Date: Feb 27 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सौरभ चौधरी और मनु भाकर की युवा भारतीय जोड़ी ने यहां डॉ कर्णी सिंह शूंिटग रेंज में चल रहे आईएसएसएफ पिस्टल/ राइफल विश्व कप में बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत का प्रतियोगिता में यह तीसरा और सौरभ का दूसरा स्वर्ण पदक है।

भारत को पहले दिन अपूर्वी चंदेला ने स्वर्ण पदक दिलाया था जबकि सौरभ ने दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय युवा जोड़ी ने 483.5 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। चीन की जोड़ी रेन जिन जियांग और बोवेन झांग ने 477.7 के स्कोर के साथ रजत और कोरियाई जोड़ी मिनजुंग किम और देइहुन पार्क (418.8) ने कांस्य पदक जीता।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »