23 Apr 2024, 15:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शूटिंग वर्ल्ड कप : अपूर्वी चंदेला ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2019 5:28PM | Updated Date: Feb 24 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अपूर्वी चंदेला ने शनिवार को यहां आईएसएसए विश्व कप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता के पहले दिन 252.9 अंक के शानदार स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।
 
चीन की रूओझू झाओ ने 251.8 के स्कोर से रजत पदक जबकि चीन की एक अन्य निशानेबाज जु होंग (230.4) ने टूर्नामेंट के पहले फाइनल का कांसा जीता। अपूर्वी आठ महिलाओं के फाइनल में रजत पदकधारी निशानेबाज से 1.1 अंक आगे रहीं, जिससे उनके दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछली विश्व चैम्पियनशिप में टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अपूर्वी क्वालीफिकेशन में 629.3 अंक से चौथे स्थान पर थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »