29 Mar 2024, 18:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब के अर्जुन ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 8:57PM | Updated Date: Jan 14 2019 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब ने पुणे में चल रहे दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोमवार को एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीत लिया। पंजाब ने अब तक इन खेलों में 47 पदक जीते है जिसमें 16 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। राज्य के खेल विभाग की निदेशक अमृत कौर गिल  ने  बताया कि अर्जुन चीमा ने अंडर -21 के 10 मीटर एयर पिस्तौल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

अंडर- 17 हॉकी में पंजाब के लड़कों की टीम ने रजत पदक जीता। Ÿफाइनल में पंजाब की टीम को हरियाणा से 0-1 से हार मिली। राज कंवर सिंह संधू ने अंडर-17 के 10 मीटर एयर पिस्तौल इवेंट में रजत पदक जीता। गगनदीप चीमा ने भारोत्तोलन के अंडर- 17 के 102 किलो से अधिक इवेंट में कांस्य पदक जीता। फटबाल के अंडर-17 और 21 दोनों वर्गों में पंजाब के लड़कों की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »