पुणे। हरियाणा ने देश में कुश्ती का महाबली राज्य होने की अपनी प्रतिष्ठा को फिर साबित करते हुए दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 24 स्वर्ण सहित सहित कुल 58 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
हरियाणा ने इन खेलों में 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर अन्य राज्यों को मीलों पीछे छोड़ दिया। हरियाणा का दबदबा इस कदर रहा कि अन्य राज्य 18 स्वर्ण पदक ही जीत पाए। दिल्ली ने 8 स्वर्ण, 5 रजत, 6 कांस्य सहित 19 पदक जीत दूसरा और मेजबान महाराष्ट्र ने 4 स्वर्ण, 8 रजत, 14 कांस्य सहित 26 पदक जीत तीसरा स्थान हासिल किया।