29 Mar 2024, 18:48:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौम्यजीत घोष पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2018 11:46AM | Updated Date: Dec 31 2018 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर इस साल मार्च में लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है, जिससे वह अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस में वापसी कर पाएंगे। टीटीएफआई के कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने यहां अपनी बैठक में यह फैसला लिया। घोष पर उनकी पूर्व प्रेमिका ने बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसके बाद टीटीएफआई ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। इस प्रतिबंध के कारण घोष इस साल राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिए गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »