29 Mar 2024, 12:21:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सावन मीडिया ने लॉन्‍च किया 'जियोसावन ऐप'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 6:30PM | Updated Date: Dec 4 2018 6:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई सावन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जियो म्यूजिक के साथ मिलकर नया  ‘जियोसावन ऐप’ लॉन्‍च किया है। कंपनी ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जियोसावन ऐप जियो ऐप स्टोर के साथ अन्य ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।  भारत में सभी यूजर्स के लिए यह ऐप मुफ्त है लेकिन उन्हें यह ऐड सपोर्टेट  मिलेगा जबकि जियो के उपभोक्ता सीधे ऐप का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा लांच के मौके पर जियो उपभोक्ताओं को जियो सावन प्रो का 90 दिन का अतिरिक्त फ्री ट्रायल मिलेगा। लॉन्‍च के मौके पर रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि भारत में म्यूजिक स्‍ट्रीमिंग के लिए जियोसावन ऐप परिवर्तनकारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »