23 Apr 2024, 18:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चाँदी 16 महीने के निचले स्तर पर, सोना स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 5:42PM | Updated Date: Nov 27 2018 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। चाँदी 150 रुपए की गिरावट के साथ 16 महीने से ज्यादा के निचले स्तर 37,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.60 डॉलर टूटकर 1,219.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा दो डॉलर फिसलकर 1,220.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की तेजी से पीली धातु दबाव में है। डॉलर के चढ़ने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोना महँगा हो जाता है। इससे पीली धातु की माँग घटती है और यह सस्ती होती है। विदेशों में चाँदी हाजिर भी 0.05 डॉलर टूटकर 14.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »