29 Mar 2024, 21:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 400 लुढ़का ;चांदी 750 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:25PM | Updated Date: Nov 25 2018 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बीच घरेलू बाजार में वैवाहिक मांग की सुस्ती से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए लुढ़ककर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आयी कमी और औद्योगिक मांग की सुस्ती से चाँदी भी 750 रुपए फिसलकर 37,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर शुक्रवार को सप्ताहांत पर गिरावट में 1,222.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1,223.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के लुढ़कने से आलोच्य सप्ताह के दौरान पीली धातु को बल मिला लेकिन दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढाये जाने की आशंकाओं के कारण इस पर अधिक दबाव रहा। इस बीच विदेशों में चाँदी हाजिर भी गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 14.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »