29 Mar 2024, 16:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिसला ;चांदी लुढ़की, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 6:00PM | Updated Date: Nov 13 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बीच से खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए लुढ़ककर 32,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चाँदी भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 37,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 1.05 डॉलर की गिरावट में 1,200.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,202.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 0.04 डॉलर की तेजी में 14.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »