नई दिल्ली। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बुधवार को 2.94 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गई। सिलेंडर के आधार मूल्य में बदलाव और उस पर टैक्स के प्रभाव से दाम में वृद्धि हुई है। इंडियन आॅइल कॉर्प (आईओसी) ने बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडर का दाम बुधवार मध्य रात्रि से 502.40 रुपए से बढ़कर 505.34 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएंगे। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में जून से यह छठी वृद्धि है। तब से अब तक दाम 14.13 रुपये बढ़ गए हैं।