18 Apr 2024, 15:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन महीने में कम हुए 90 लाख ट्विटर यूजर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2018 10:46AM | Updated Date: Oct 27 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्विटर के चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 90 लाख यूजर्स की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल नेटवर्क ट्विटर के प्रवक्ता ने बताया कि उसने करीब 50 लाख यूजर्स की गिरावट का अनुमान लगाया था।
 
फिलहाल माईक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 3.36 करोड़ है। ट्विटर ने अपने यूजर्स की संख्या में आई गिरावट का कारण भी बताया। कंपनी का कहना है कि वह अब स्पैम अकाउंट्स को बंद कर रही है, जो स्वचालिय बॉट्स के प्रयोग से यूजर्स को निशाना बनाते हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के कई यूजर्स के मुताबिक उनके अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »