28 Mar 2024, 19:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कच्चे तेल का भाव गिरा, सात रु. लीटर तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 11:35AM | Updated Date: Oct 25 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले एक हफ्ते से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। अगले एक महीने में पेट्रोल 7 रुपए तक सस्ता हो सकता है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो गया है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आई है। पिछले एक हफ्ते से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। अगले एक महीने में पेट्रोल 7 रुपए तक सस्ता हो सकता है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो गया है। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती आई है। इसीलिए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि देश में पेट्रोल 6-7 रुपए तक सस्ता हो सकता है। बता दें कि दिल्ली में पिछले 7 दिन के दौरान पेट्रोल के भाव 82.83 रुपए प्रति लीटर से गिरकर 81.25 रुपए प्रति लीटर पर आ गए।
 
6-7 रुपए तक घट सकते हैं दाम
केडिया कमोडिटा के एमडी अजय केडिया ने बताया कि सऊदी अरब की ओर से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने से दाम गिर रहे है। 3 अक्टूबर को कच्चा तेल अपने इस साल के ऊपरी स्तर 86.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, अब 13 फीसदी गिरकर कीमतें 76 डॉलर प्रति बैरल आ गई है।
 
70 रु. बैरल हो सकते हैं भाव
अजय केडिया बताते हैं कि कच्चा तेल यहां से 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। ऐसे में रुपया और सस्ता हो सकता है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए  72.50 रुपए तक आ सकता है, तो देश में पेट्रोल के दाम 6-7 रुपए तक कम होने का अनुमान है। हालांकि, सरकार आॅयल मार्केटिंग कंपनियों (ऌढउछ,इढउछ, कडउ) से एक रुपए की छूट वापस लेने के लिए कह सकती है। 
 
पेट्रोल-डीजल के रेट्स इन आधार पर होते हैं तय
एनर्जी एक्सपर्ट्स नरेंद्र तनेजा ने बताया कि आॅयल मार्केटिंग कंपनियां तीन आधार पर पेट्रोल और डीजल के रेट्स तय करती हैं। पहला इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड (कच्चे तेल का भाव)। दूसरा देश में इंपोर्ट (आयात) करते वक्त भारतीय रुपए की डॉलर के मुकाबले कीमत। इसके अलावा तीसरा आधार इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »