29 Mar 2024, 01:24:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

राहत जारी - आज भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 10:53AM | Updated Date: Oct 25 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार कटौती जारी है। गुरुवार को आठवें दिन भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 5 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 81.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 86.58 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 82.95 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 79.79 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 79.54 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 84.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »