28 Mar 2024, 22:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रूपए महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2018 4:47PM | Updated Date: Oct 10 2018 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से आज सोना 200 रुपए चढ़कर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 50 रुपए फिसलकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.45 डॉलर की गिरावट में 1,186.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर की गिरावट में 1,189.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ने से आज सोने पर दबाव रहा। सोना ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील है तथा दरें बढ़ने से इसकी माँग कम होती है और निवेशक पूंजी बाजार में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की गिरावट में 14.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »