26 Apr 2024, 01:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगाई के झटके जारी - आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - इतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2018 10:55AM | Updated Date: Oct 9 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लोगों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे बढ़कर 82.26 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 29 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और यह दिल्ली में 74.11 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87 रुपए के पार पहुंच गई है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.26 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.73 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.09 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 80.92 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.45 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.50 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »