20 Apr 2024, 03:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नेस्ले इंडिया ने पेश की एक नई रोमांचक श्रृंखला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 11:57AM | Updated Date: Sep 28 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने पूरे परिवार के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट सिरियल्स की एक रेंज नेस्प्लस पेश करने की घोषणा की है। साबुत अनाज और कई तरह के अनाज के एक अनूठे संयोजन, नेस्प्लस ब्रेकफास्ट सिरियल्स का उद्देश्य भारतीय परिवारों के लिए नाश्ते के कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प प्रदान करना है। नेस्प्लस ब्रेकफास्ट सिरियल्स की नई रेंज को चार मल्टीग्रेन वैरिएंट्स - कोकोज, चॉको-बर्स्ट फिलोज, स्ट्रॉबेरी-बर्स्ट फिलोज और नटी हनी ग्रेनोला में पेश किया गया है।
 
इनमें से प्रत्येक गेहूं, चावल, ओट्स और पारंपरिक भारतीय बाजरा, ज्वार, इन चार अनाजों का मिश्रण है। अनूठे स्वाद के साथ अनाज का यह मेल खासतौर पर भारतीय स्वाद की पसंद  को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उत्पाद की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यह गुनगुने दूध में कुरकुरा बना रहता है।
 
इस लॉन्च पर बोलते हुए नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है और उचित नाश्ता करने से ही यह तय होता है कि बाकी का दिन कितने ऊर्जा और उत्साह से भरपूर होगा। नेस्प्लस खासतौर पर भारतीय उपभोक्ता के लिए डिजाइन किया गया है और यह विटामिन डी, कैल्शियम, कई तरह के विटामिन बी, आयरन, फॉलिक एसिड और फाइबर प्रदान करता है।
 
ये खूबियां इसे नाश्ते  के लिए एक बेहतरीन विकल्पर बनाती हैं। इस लॉन्च के जरिए नेस्ले इंडिया का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पौष्टिक नाश्ते के विकल्प प्रदान करना है, जो कि पोषण, कल्याण और स्वास्थ्य से भरपूर उत्पाद बाजार में उतारने के इसके विजन के अनुरूप ही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »