19 Apr 2024, 06:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 12:52PM | Updated Date: Sep 27 2018 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम पहली बार 83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार के ठहराव के बाद आज एक बार फिर देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। इससे दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे प्रति लीटर और डीजल की 12 से 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाई गई। दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर आज 83 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल के दाम 12 पैसे बढ़कर 74.24 रुपए प्रति लीटर पर रहे।
 
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 13-13 पैसे बढ़कर क्रमश: 90.35 रुपये और 78.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। पेट्रोल की कीमत कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे बढ़कर क्रमश: 84.82 रुपए और 86.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल कोलकाता में 12 पैसे महंगा होकर 76.09 रुपए और चेन्नई में 13 पैसे महंगा होकर 78.49 रुपए प्रति लीटर बिका। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »