28 Mar 2024, 14:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - जानें कीतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 11:31AM | Updated Date: Sep 24 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और यह वृद्धि सोमवार को भी जारी रही। बीते दिन जहां मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए के करीब पहुंच गई थी, वहीं आज मुंबई में पेट्रोल की कीमतों ने 90 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को भी पार कर लिया है। आज मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 90.08 रुपए लीटर हो गई है। इसी के साथ ही डीजल की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिली है और आज मुंबई में डीजल 78.58 रुपए प्रति लीटर (5 पैसे महंगा) बिक रहा है।
 
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.02 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल की कीमतें 10 पैसे बढ़ी हैं और आज यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84.54 रुपए हो गई है। पश्चिम बंगाल में डीजल की कीमतें 75.87 रुपए पहुंच गई हैं। चैन्नई में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 85.99 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं जबकि तमिल नाडू में डीजल 6 पैसे बढ़कर 78.26 प्रति लीटर हो गया है। गौर हो कि पेट्रोल पर 19.48 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी और डीजल पर 15.33 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ती है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य पेट्रोल और डीजल पर अपने हिसाब से वैट चार्ज करता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »