26 Apr 2024, 04:50:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल को टाटा स्काई ने आसान बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 10:19AM | Updated Date: Sep 15 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा स्काई ने टाटा स्काई फैमिली हेल्थ को लॉन्च करके देश में स्वास्थ्य पर चर्चा शुरू करने का कदम उठाया है। यह संवादपरक सेवा टाटा स्काई के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए नि:शुल्क उपलब्ध होगी। इस सेवा के अंतर्गत प्रख्यात चिकित्सक स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न स्थितियों पर जानकारी प्रदान करेंगे तथा लोग और उनके केयरगिवर्स के साथ अपनी चुनौतियों से सफलतापूर्वक बाहर आने के अनुभव साझा करेंगे।
 
टाटा स्काई की चीफ कमर्शियल आॅफिसर, पल्लवी पुरी ने ऐसी सेवा की आवश्यकता के विषय में कहा कि टाटा स्काई फैमिली हेल्थ उन चिंताओं, डर, दुविधाओं और संदेहों को सम्बोधित करता है, जो किसी भी परिवार के स्वास्थ्य के संरक्षक अभिभावकों को हो सकते हैं। इस सेवा के कथानकों को गर्भावस्था, मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग जैसे रोगों के स्वास्थ्यासेवा विशेषज्ञों और चिकित्सकों की टीम ने तैयार किया है इन सभी को समेकित करके प्रसंगोचित विधि से हमारे सहयोगी फैम हेल्थ द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 
टाटा स्काई की इस सेवा के विषय-वस्तु निर्माण में भागीदार फैमहेल्थ की प्रबंध निदेशक आशा कपूर ने कहा चिकित्सा समुदाय ने इस प्रयास में पूरे दिल से योगदान दिया है हम उन्हें सलाम करते हैं। यह सेवा 510 रु. पर टाटा स्काई के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है व टाटा स्काई मोबाइल एप पर भी बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »