28 Mar 2024, 17:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटा; चाँदी लुढ़की, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 8:04PM | Updated Date: Sep 14 2018 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही तेजी के बावजूद अधिक भाव पर जेवराती माँग कमजोर पड़ने से  दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपए फिसलकर 31,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 250 रुपए लुढ़ककर 37,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 5.10 डॉलर चमककर 1,207 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.70 डॉलर की मजबूती में 1,212.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज हुई है। लेकिन, स्थानीय बाजार में महँगे दाम के कारण खुदरा जेवराती माँग कमजोर पड़ने से लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। वैश्विक स्तर पर चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की बढ़त के साथ 14.21 डॉलर प्रति औंस बिकी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »