29 Mar 2024, 10:40:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार एवं आदित्य बिरला कलाकिरण पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 12:28PM | Updated Date: Sep 14 2018 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। आदित्य बिरला द्वारा स्थापित की गई संगीत कला केंद्र संस्था देश की अग्रणी और प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थाओं में से एक है।  यह सन 1973 से परफॉर्मिंग आर्ट्स को प्रोत्साहन दे रही है।
 
1996 में संस्था ने अपने संस्थापक अध्यक्ष की याद में परफॉर्मिंग आर्ट्स के प्रति लगाव के साथ आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार एवं आदित्य बिरला कलाकिरण पुरस्कार को स्थापित किया। ये दोनों ही पुरस्कार विषय संबंधित हैं तथा विजुअल और परफॉर्मिंग आर्ट्स के संदर्भ में प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले तथा उभरते कलाकारों को सम्मानित करेंगे।
 
कलाशिखर पुरस्कार देश के वर्तमान सबसे प्रतिष्ठित शास्त्रीय नर्तक को प्रदान किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से यह पुरस्कार प्रेरणा के स्रोत बने हैं। इसे प्राप्त करने वालों ने परफॉर्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार के लिए कलाकार का चयन निर्णायकों द्वारा प्राप्त उम्मीदवारों के मध्य से किया जाता है। आदित्य बिरला कलाकिरण पुरस्कार हेतु मूल्यांकन प्रतिष्ठित दिग्गजों की पैनल अक्टूबर की शुरूआत में नियत है। अत: आदित्य बिरला कलाकिरण पुरस्कार के लिए आवेदन 29 सितंबर 2018 तक ही प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »