28 Mar 2024, 22:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना लुढ़का; चांदी स्थिर, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 5:15PM | Updated Date: Sep 11 2018 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दबाव में रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी गत दिवस के 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में नरमी रही। दो सप्ताह बाद होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। सोना ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील धातु है। ब्याज दर बढ़ने से इस पर दबाव पड़ता है।

इसके साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की आशंका ने भी निवेशकों को पीली धातु से दूर किया। लंदन में सोना हाजिर 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,193.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर फिसलकर 1,199 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 14.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »