25 Apr 2024, 17:50:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चार हफ्ते से रोज महंगा हो रहा है पेट्रोल-डीजल, महाराष्ट्र में पहुंचा 91 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 3:29PM | Updated Date: Sep 11 2018 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढ़ने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा और महाराष्ट्र में पेट्रोल 91 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज महाराष्ट्र के नांदेड जिले के दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 91.02 रुपए प्रति लीटर रही। दोनों जगहों पर डीजल 78.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। इनमें एक पेट्रोल पंप जिले के धर्माबाद में और एक कारेगांव में है। नांदेड़ जिले के ही कई अन्य स्थानों पर तथा परभणी जिले में कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 90 रुपए तथा डीजल 78 रुपये प्रति लीटर के पार रहा। 
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले दिनों कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अनुरूप देश में पेट्रोल डीजल के दाम "ऊपर-नीचे होते रहते हैं। लेकिन, चार सप्ताह में एक बार भी इनके दाम नीचे नहीं हुए जबकि इस दौरान कई मौकों पर कच्चे तेल में गिरावट तथा डॉलर की तुलना में रुपए में मजबूती भी रही है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत 13 अगस्त को घटाई गई थी। इसके बाद अधिकतर मौकों पर इसमें तेजी रही जबकि गिने-चुने दिनों में इनमें स्थिरता रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »