19 Apr 2024, 04:19:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश में घटा चाय का उत्पादन, निर्यात बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 10:34AM | Updated Date: Sep 11 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। देश के चाय उत्पादन में जुलाई में करीब 6.7 फीसदी की अनुमानित गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ जुलाई में चाय का कुल उत्पादन 15.13 करोड़ किलोग्राम रहाण एक साल पहले इसी महीने में चाय का उत्पादन 16.22 करोड़ किलोग्राम हुआ था। टी बोर्ड इंडिया के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-जुलाई में चाय के निर्यात में करीब 6.5 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जो कि 13.32 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.49 करोड़ किलोग्राम था। मूल्य के संदर्भ में इस साल के प्रथम सात महीनों में चाय के निर्यात में 6.75 फीसदी वृद्धि हुई जो कि 2618.83 करोड़ रुपए रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2453.18 करोड़ रुपए थी। 
चाय का निर्यात मुख्य रूप से पड़ोसी पाकिस्तान, चीन और ईरान को किया जाता है, जहां निर्यात में तेजी दर्ज की गई है, जबकि जर्मनी और सीआईएस देशों में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है।
 
चाय उत्पादन के अनुमानित आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में उत्तर और दक्षिण भारत दोनों ही क्षेत्रों में चाय की फसल का कम उत्पादन हुआ है। उत्तर भारत की बात करें तो असम का अनुमानित चाय उत्पादन 8.72 करोड़ किलोग्राम किग्रा हो गया, जबकि 2017 के इसी महीने में 9.10 करोड़ किलोग्राम उत्पादन हुआ था, जबकि इस दौरान पश्चिम बंगाल का उत्पादन 4.48 करोड़ किलोग्राम रहा। असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों को एक साथ लेते हुए, उत्तर भारत में जुलाई के दौरान अनुमानित चाय उत्पादन जुलाई 2017 में 14.28 करोड़ किलोग्राम के मुकाबले 13.53 करोड़ किलोग्राम हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »