25 Apr 2024, 02:53:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सियाम के नए अध्यक्ष बने राजन वढेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 6:38PM | Updated Date: Sep 7 2018 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने राजन वढेरा को अपना नया अध्यक्ष निर्वाचित किया है। सियाम की कल देर रात संपन्न 58वीं वार्षिक बैठक के बाद वाहन निर्माता कंपनी मंहद्रा एंड मंिहद्रा के ऑटोमोटिव के अध्यक्ष श्री वढेरा को संगठन के नए अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गयी। श्री वढेरा इससे पहले सियाम के उपाध्यक्ष थे। उन्हें फोर्स मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ अभय फिरोडिया के स्थान पर संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है।

संगठन की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान हुए चुनाव में वह निर्वाचित हुये। संगठनों के सदस्यों ने केनिची अयुकावा को नया उपाध्यक्ष चुना है। श्री अयुकावा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इससे पहले वह संगठन के कोषाध्यक्ष थे।वॉल्वो आइशर कमर्शियल व्हीकल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विनोद अग्रवाल सियाम के नये कोषाध्यक्ष बने।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »