20 Apr 2024, 14:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वाहन कम्पनियां यातायात के वैकल्पिक विकल्प तलाशें :गडकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2018 6:29PM | Updated Date: Sep 7 2018 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनियों से सस्ते परिवहन के लिए वैकल्पिक ईंधन चालित वाहनों का अधिक से अधिक निर्माण करने और प्रदूषण घटाने की दिशा में अनुसंधान तेज करने का आह्वान किया है। गडकरी ने शुक्रवार को यहां ग्लोबल मोबलिटी समिट में वाहन निर्माता कम्पनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे परिवहन व्यवस्था में विविधिकरण लायें। शहरी क्षेत्र में सड़कों पर जाम की समस्या के समाधान के लिए वे सार्वजनिक परिवहन के बारे में भी सोचें।
 
उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सरकार काम कर रही है लेकिन जलमार्ग से भी परिवहन के विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए। परिवहन मंत्री ने दोपहिया वाहन और ऑटोरिक्शा को इलेक्ट्रिक वाहन बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे गरीब वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि एक-दो साल में देश में इलेक्ट्रिक वाहन का विकास कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वाहन निर्माता कम्पनियों का योगदान सात प्रतिशत है जिसके वर्ष 2026 तक बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »