20 Apr 2024, 06:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अलीबाबा का 95वां फिलैनथ्रॉपी सप्ताह मनाया गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 11:49AM | Updated Date: Sep 6 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मदर टेरेसा की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय परोपकार दिवस पर अलीबाबा समूह द्वारा स्थापित निजी धर्मार्थ कोष अलीबाबा फाउंडेशन ने अलीबाबा डिजिटल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के भीतर कारोबार यूसीवेब के साथ मिलकर फिलैनथ्रॉपी कॉन्फ्रेंस 2018 के ग्लोबल फोरम की मेजबानी की।
 
यह अपनी तरह का पहला सम्मेलन है जिसे चीन के बाहर आयोजित किया गया। वर्ष 2016 में प्रारंभ यह द्विवार्षिक सम्मेलन, कारोबार एवं समुदायों के समावेशी, सर्वव्यापी और टिकाऊ वृद्धि को प्रोत्साहित करने को लेकर अलीबा समूह की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रतिरूप है। यह ग्लोबल फोरम दिल्ली में लव एंड इनफेंन्ट्री थीम के तहत आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा, बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर व्यापक जनजागरूकता एवं कार्रवाई की वकालत की गई।
 
इस अवसर पर अलीबाबा डिजिटल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप की कंपनी यूसी के अध्यक्ष शुनयान झू ने कहा अलीबाबा फिलैनथ्रॉपी सीमा से परे है। यही वजह है कि हम पहली बार फिलैनथ्रॉपी कॉन्फ्रेंस को चीन से बाहर यहां भारत लेकर आए। भारतीय अभिनेत्री और कर्नल शमशेर सिंह फाउंडेशन की संस्थापक गुल पनाग की मेजबानी में हुआ फिलैनथ्रॉपी कॉन्फ्रेंस का ग्लोबल फोरम प्रख्यात समाजसेवियों और जन कल्याण के पैरोकारों का एक बड़ा समागम बन गया है। लोकप्रिय हिंदी फिल्म सुपरस्टार कंगना रानौट महिला समानता की मुखर पैरोकार बनकर इस गोलमेज में शामिल हुईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »