29 Mar 2024, 06:22:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंदौर में पेट्रोल 85.11, डीजल 75.25 रु., एक साल में इतना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 11:12AM | Updated Date: Sep 5 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया 71.58 पर पहुंच गया है। यह रुपए का नया न्यूनतम स्तर है। वहीं मंगलवार पेट्रोल और डीजल के भावों में लगातार 10वें दिन बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को इंदौर में पेट्रोल के दाम 85.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.25 रुपए प्रति लीटर रहे। शहर में पेट्रोल-डीजल के ये अब तक के सबसे ज्यादा दाम है। 

 
एक साल में इतना महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल
पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल के भाव कम से कम क्रमश: 14 रुपए और 10 रुपए तक बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी तो राज्य सरकारें वैट और पलूशन सेस के नाम पर ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती हैं। इस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम लागत से करीब-करीब दोगुने हो जाते हैं। कुछ राज्य तो पेट्रोल-डीजल पर 30 से 40 प्रतिशत सेल्स टैक्स/वैट वसूल रहे हैं।
 
रसोई गैस के दाम भी बढ़ रहेआयात महंगा हो जाने की वजह से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार रसोई गैस पर सब्सिडी कम करने के लिए इसकी कीमत में हर माह मामूली बढ़ोतरी कर रही है तो बिना सब्सिडी वाली गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 
 
कच्चे तेल की कीमतों में 
इसलिए है उछालपिछले एक पखवाड़े में कच्चे तेल की कीमत में 7 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल दर्ज हुआ है। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से स्थिति और बिगड़ी है। ईरान का तेल निर्यात घटा है, जिस वजह से भी तेल की कीमतों में उछाल आ रही है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में तनाव भी इसकी एक बड़ी वजह है। यमन में सऊदी अरब की अगुआई में गठबंधन सेना हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 78 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »