25 Apr 2024, 22:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन मार्गों पर नयी उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 5:17PM | Updated Date: Aug 31 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने तीन मार्गों पर 08 अक्टूबर से नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि 08 अक्टूबर से वह कानपुर और मुंबई के बीच दैनिक उड़ान शुरू करेगी। इन दोनों शहरों को जोड़ने वाली यह पहली विमान सेवा होगी। कानपुर से मुंबई का आमंत्रण किराया 4,099 रुपए और मुंबई से कानपुर का किराया 4,198 रुपए रखा गया है

जो सीमित अवधि के लिए होगा। बेंगलुरु और कोयम्बटूर के बीच उसने 08 अक्टूबर से दो दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कोयम्बटूर से बेंगलुरु का किराया अभी 2,199 रुपए और बेंगलुरु से कानपुर का किराया 2,409 रुपए रखा गया है। इनके अलावा हैदराबाद और सूरत के बीच दूसरी दैनिक उड़ान शुरू की जाएगी। स्पाइसजेट की मुख्य बिक्री एवं राजस्व अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि इन नये मार्गों में काफी संभावनाएँ हैं। इन उड़ानों के लिए बुंकिग शुरू हो चुकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »