20 Apr 2024, 11:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

140 रूपए महंगा हुआ सोना, चांदी आज भी रही स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 3:30PM | Updated Date: Aug 31 2018 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी के बीच डॉलर की तुलना में रुपए के 71 रुपए प्रति डॉलर के नीचे उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 140 रुपए चमककर 11 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर 31,340 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी 38,300 रुपए पर स्थिर रही।
 
विदेशी बाजारों में निवेशकों के बीच पीली धातु की मांग तेजी हुई है। अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अन्य उत्पादों पर भी टैरिफ लगाने के संकेत दिये हैं जिससे निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ा है। इसके अलावा दुनिया  की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी इसकी मांग बढ़ी है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 7.62 डॉलर चमककर 1,207.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.10 डॉलर की बढ़त में 1,213.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.14 डॉलर की तेजी में 14.65 डॉलर प्रति औंस पहुंच गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »