20 Apr 2024, 06:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगाई की मार जारी - इंदौर में पेट्रोल 84.30 डीजल 74.06 रुपए लीटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 10:45AM | Updated Date: Aug 31 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है। इंदौर में गुरुवार को फिर डीजल 19 पैसे बढ़कर 73.77 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है। वहीं गुरुवार को पेट्रोल का दाम 12 पैसे बढ़कर 84.08 रुपए प्रति लीटर हो गया।  इस साल में अब तक डीजल की कीमत में प्रति लीटर 10 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 
 
आज टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड
शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएंगे। इंदौर में शुक्रवार सुबह छह बजे से पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 74.06 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।
 
सरकार ने रखा पक्ष
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर शुरू हुई बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखा है। सरकार ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों हो रही यह बढ़ोत्तरी कुछ समय के लिए है। जल्द ही इसकी कीमतों में कटौती शुरू हो जाएगी। उधर, प्राकृतिक गैस की कीमतों में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »