29 Mar 2024, 16:20:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गोदरेज नुपूर ने लॉन्‍च किया कुदरती हीना आधारित हेयर कलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 10:40AM | Updated Date: Aug 30 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोदरेज नुपूर ने कुदरती हीना आधारित हेयर कलर को लॉन्च करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हेयर कलर पहुंचाने की दिशा में बडा कदम उठाया है। सिर्फ 10 रुपए में उपलब्ध हीना आधारित यह हेयर कलर पाउडर के रूप में आता है और यह 3 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है - कुदरती ब्लैक, हीना ब्राउन और डार्क ब्राउन। पहली बार हेयर कलर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए गोदरेज नुपूर ने अपने प्राकृतिक हीना आधारित हेयर कलर की कीमत बेहद किफायती रखी है। पारंपरिक रूप से ऐसे उपभोक्ता बालों के रंग के लिए प्राकृतिक सामग्री और हर्बल उत्पादों को सुरक्षित मानते हैं।
 
नुपूर का नया हेयर कलर पूरी तरह से सुरक्षित और  प्राकृतिक है क्योंकि यह हीना के कुदरती गुणों के साथ आता है, जिसमें हिबिस्कस, आमला, भृंगराज, शिकाकाई, एलोवेरा, मेथी, नीम, ब्राहमी और जटामानसी सहित 9 अद्वितीय जड़ी बूटियों का मिश्रण है। इस प्राकृतिक हीना आधारित हेयर कलर को उपयोग करना भी बेहद आसान है क्योंकि यह सभी ग्रे बालों को सिर्फ 30 मिनट में कवर करता है, जबकि हीना/मेहंदी द्वारा बाल रंगने पर 2-3 घंटे का समय खर्च होता है। हेयर कलर की लॉन्चिंग पर अपने विचार साझा करते हुए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के सीईओ भारत और सार्क सुनील कटारिया ने कहा भारत में हीना के पर्याय बने गोदरेज नुपूर का देश भर में एक करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा उपयोग किया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »