19 Apr 2024, 05:53:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

170 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 3:20PM | Updated Date: Aug 29 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में रही घट-बढ़ के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए फिसलकर 31,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग सुस्त होने से चांदी 170 रुपए लुढ़ककर 38,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.15 डॉलर चढ़कर 1,203.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 5.40 डॉलर की गिरावट में 1,209.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मजबूत हुआ लेकिन अमेरिका -चीन संबंधों की तल्खी अब भी बाजार पर हावी है, जिससे वैश्विक स्तर पर पीली धातु के भाव में उतार-चढाव है। वैश्विक स्तर पर चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 14.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »