24 Apr 2024, 11:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार तीसरे दिन महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़े भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 3:38PM | Updated Date: Aug 28 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में आई तेजी से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए चमककर डेढ़ महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी देखी गयी है। चांदी भी लगातार तीसरे दिन चमकती हुई 170 रुपए की बढ़त में दो सप्ताह के अधिकतम स्तर 38,470 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 7.60 डॉलर चढ़कर 1,213.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 3.20 डॉलर की बढ़त में 1,219.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि शुरुआती कारोबार के दौरान दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत रहने से सोने पर दबाव था, लेकिन बाद में डॉलर में आयी गिरावट से पीली धातु में चमक लौट आयी। डॉलर और सोने में आम तौर पर व्युत्क्रमानुपाति संबंध होता है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 14.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »