29 Mar 2024, 17:00:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विजय माल्या को सता रहा ये डर, जल्‍द आ सकता है वापिस भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 11:00AM | Updated Date: Aug 28 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ रूपए का लोन लेकर विदेश भागा शराब कारोबारी विजय माल्या अब भारत वापिस आने की सोच रहा है।  सूत्रों के अनुसार माल्या को भारत में मौजूद अपनी संपत्ति को लेकर डर सता रहा है। अगर वह भारत नहीं लौटता तो उसे अपनी सारी संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तक माल्या की 13,500 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सील की है। अब माल्या इन संपत्तियों पर दोबारा कब्जा करने के लिए नए रास्ते की तलाश में हैं। अधिकारी के अनुसार, माल्या पिछले दो महीने से भारत आने की कोशिश कर रहे हैं।
 
विजय माल्या इस समय ब्रिटेन में अपना डेरा लगाए बैठा है। माल्या को वापिस लाने के लिए सरकार की कोशिशे भी तेज हो गई है। पिछले दिनों लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने सीबीआई को कहा था कि वो भारत की उस जेल का वीडियो दें जहां माल्या को रखा जाएगा, जिसके बाद सीबीआई ने आर्थर रोड जेल का वीडियो कोर्ट को सौंप दिया है। सीबीआई के मुताबिक, ये वीडियो करीब 8 मिनट का है, जिसमें आर्थर रोड जेल के उस बैरक को दिखाया गया है, जहां विजय माल्या को रखा जा सकता है।
 
बता दें कि संसद से पारित नए कानून के तहत एक बार भगोड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त हो जाएगी, तो उसे दोबारा छुड़ाया नहीं जा सकेगा। जिस के कारण माल्या सकते में है और भारत वापिस आने का प्लान बना रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »