26 Apr 2024, 02:39:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चांदी चढ़ी,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2018 7:21PM | Updated Date: Aug 27 2018 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को कीमती धातुओं में तेजी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमक कर 31 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 50 रुपए बढ़कर 38300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत गिरकर 1206 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान सितंबर का अमेरिका सोना वायदा 2.2 डॉलर की गिरावट लेकर 1205 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी उतार चढ़ाव के बीच 14.78 डॉलर  प्रति औंस पर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »