25 Apr 2024, 14:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा मोटर्स ने भारतीय सेना को अपना 1500वां जीएस 800 सफारी स्टॉर्म बेचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:40AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए टाटा मोटर्स ने भारतीय सैन्य बल को 1500वां जीएस800 (जनरल सर्विस 800) सफारी स्टॉर्म 44 की चाबी सौंप कर एक नया मुकाम हासिल किया है। सेना के लिए इस वाहन को कंपनी के पुणे कारखाने से डॉ. सुभाष भामरे, एमओएस, रक्षा, भारत सरकार और वर्नन नोरोन्हा, वाइस प्रेसिडेंट, रक्षा एवं सरकारी व्यवसाय, टाटा मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से रस्मी झंडे के साथ रवाना किया गया।
 
कंपनी को भारतीय सैन्य बल के लिए 3192 यूनिट्स सफारी स्टॉर्म वाहन की आपूर्ति करने का आदेश मिला था जिनमें से 1300 से अधिक वाहनों की आपूर्ति की जा चुकी है। सफारी स्टॉर्म जीएस800 को भारतीय सेना की आवश्यकताओं के अनुसार देश में ही डिजाइन किया गया है। इसमें दममार खूबियों के साथ आधुनिक, अत्यंत भरोसेमंद और मजबूत डीजल एसयूवी की विशेषता है और इसकी न्यूनतम भार क्षमता 800 किलोग्राम है। 60% ज्यादा भार, 70% ज्यादा शक्ति और लगभग 200% ज्यादा टॉर्क की खूबी वाले इस वाहन को खास तौर पर ऊंचे पहाड़ों से लेकर बफीर्ले इलाकों, रेगिस्तानों और दलदली भूमि तक अत्यंत उबड़-खाबड़ जगहों के लायक बनाया गया है। 
 
खास तौर से कस्टमाइज किया गया
1500वीं टाटा जीएस800 सफारी स्टॉर्म के सफल रॉल-आउट पर वर्नन नोरोन्हा, वाइस प्रेसिडेंट, रक्षा एवं सरकारी व्यवसाय, टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा कि, भारतीय सेना के लिए जीएस 800 सफारी स्टॉर्म के 3192 वाहनों की आपूर्ति आदेश की पूर्ति में 1500वें वाहन की सुपुर्दगी टाटा पावर के लिए बेहद आनंद की बात है। यह आधुनिक एसयूवी - टाटा जीएस 800 को भारतीय सैन्य बल की आवश्यकतानुसार खास तौर से कस्टमाइज किया गया है। देश के सुरक्षा बलों द्वारा टाटा मोटर्स के प्रति लगातार विश्वास सीमाओं पर देश की चुनौतीपूर्ण जरूरतों को पूरा करने की हमारी विरासत और आकांक्षाओं का प्रतीक है। 1500वें सफारी स्टॉर्म की सुपुर्दगी की उपलब्धि हमारे कर्मचारियों की संपूर्ण समर्पित कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के प्रति हमारी वचनबद्धता का नतीजा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »