24 Apr 2024, 06:33:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 180 रुपये महंगा ;चांदी 50 रुपये चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 5:50PM | Updated Date: Aug 21 2018 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय स्तर पर सामान्य जेवराती मांग रहने के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही जबरदस्त तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 180 रुपए की तेजी के साथ 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग रहने से चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.70 डॉलर की बढ़त में 1,195.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

इस दौरान अमेरिका सोना वायदा भी 6.4 डॉलर की तेजी के साथ 1,201.0 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच चांदी भी 0.08 डॉलर के सुधार के साथ 14.81 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आलोचना से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर कमजोर पड़ा है। श्री ट्रंप ने रायटर को दिये साक्षात्कार में ब्याज दर बढाये जाने को लेकर श्री पॉवेल की आलोचना की है। फेड रिजर्व ने इस साल दो बार ब्याज दरों में वृद्धि की है और वह इस साल के अंत तक संभवत: दो बार और दर बढा सकता है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »