25 Apr 2024, 18:18:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलजी ग्रुप के चेयरमेन कू बोन-मू का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 11:53AM | Updated Date: May 21 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी एलजी ग्रुप के चेयरमेन कू बोन-मू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। एलजी ग्रुप की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 73 वर्षीय कू बीते एक साल से बीमार थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी। कू अपने पुत्र को उत्तराधिकारी बनाने के लिए बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स में नामांकित करना चाहते थे।
 
वर्ष 1995 में 50 वर्ष की उम्र में एलजी के तीसरे अध्यक्ष बनने के बाद कू ने तीन प्रमुख कारोबार  इलेक्ट्रॉनिक, रसायन और दूर संचार को स्थापित किया। वैश्विक कंपनी एलजी का संचालन किया और दक्षिण कोरिया में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को गति देने और राष्ट्रीय आर्थिक विकास में योगदान दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »