29 Mar 2024, 11:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रोंकिग ऐप 5पैसा का डाउनलोड आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2018 4:50PM | Updated Date: May 18 2018 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती ब्रोंकिग सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी 5पैसा डॉटकॉम का ब्रोंकिग ऐप  5पैसा को डाउनलोउ करने वालों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 5 पैसा ऐप भारत में ब्रोंकिग के लिए डाउनलोड किये जाने वाला सबसे तेज ऐप बन गया है। इस ऐप का उपयोग किसी भी देश में किया जा सकता है। उसने कहा कि अभी उसके प्लेटफॉर्म पर 80 फीसदी से अधिक ट्रेंडिग और निवेश इस मोबाइल ऐप के जरिये हो रहा है। 5पैसा सबसे कम लागत ब्रोंकिग, पेपरलेस अकाउंट ओपंनिग, म्युचअल फंड, इंश्योरेंस, रिसर्च और सलाहकार जैसी सेवायें प्रदान करती है। यह ऐसा मार्केट्स ऐप है, जो अमेरिकन रिसर्च हाउस विलियम ओ नील के साथ पार्टनरशिप से 4000 भारतीय कंपनियों पर शोध उपलब्ध कराता है। कंपनी ज़ीरो ब्रोकरेज़ एवं किसी भी आकार के ट्रेड के लिए मात्र  10 रुपये के निर्धारित शुल्क के कारण ट्रेडरों में काफी लोकप्रिय हुआ है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »