19 Apr 2024, 22:04:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सऊदी अरब के कारण इलायची के दामों में बड़ी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 10:50AM | Updated Date: May 16 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। सऊदी अरब के भारत से छोटी इलायची के आयात पर सख्ती दिखाने से इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सऊदी अरब ने भारतीय इलायची में कीटनाशक के अवशेष को लेकर सख्ती बरतने का फैसला किया था। इस वजह से देश में इलायची की कीमतों में गिरावट आ गई है। औसतन 900 से 1000 रुपए प्रति किलोग्राम की रेंज में रहने वाली इलायची का भाव 800 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गया है, जबकि छोटी इलायची की आवक में बिल्कुल भी बढ़ोतरी नहीं है। यानी छोटी इलायची की आवक अब भी स्थिर बनी हुई है।
 
सऊदी अरब भारत से करीब 90 फीसदी छोटी इलायची का आयात करता है। देश में इलायची के अग्रणी निर्यातक एसपीजीआर नित्यानंदन का कहना है कि अप्रैल के मध्य में सऊदी अरब ने छोटी इलायची में कीटनाशक के अवशेषों को लेकर सख्ती बरतने का फैसला किया था, इस वजह से निर्यात घटा है। नित्यानंदन ने कहा सऊदी अरब ने अब तक हमें कीटनाशक की अधिकतम मात्रा की जानकारी और परीक्षण के विवरण के बारे में आवश्यक जानकारी नहीं दी है उन्होंने कहा कि इस बात का बेहद दुख है कि यह फैसला ऐसे समय आया है, जब भारत छोटे इलायची निर्यात में एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »