29 Mar 2024, 07:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टेक्सजोन ने एचजीएच इंडिया के 7वें एडीशन की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 10:41AM | Updated Date: May 16 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एचजीएच इंडिया 2018 होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, गिफ्ट और हाउसवेयर के लिए भारत का विख्यात वार्षिक ट्रेड शो 3 से 5 जुलाई तक बॉम्बे एक्सिबशन सेंटर, मुंबई में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के निमार्ताओं और वितरण भागीदारों को एक साथ लाने के लिए तैयार है। ये ट्रेड शो डिजाइनर, ब्रांडेड और बड़े पैमाने पर उत्पादित सामानों के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है, जिससे विक्रेताओं को भारत भर में रिटेल विक्रेताओं, वितरकों और संस्थागत खरीदारों तक पहुंचने में आसानी होती है।
 
यहां उपलब्ध होने वाले उत्पादों की रेंज में सभी तरह के वस्त्रों जैसे होम टेक्सटाइल, फर्निशिंग कपड़े, होम डेकोर उत्पादों जैसे वॉल पेपर, ब्लैंड्स, गलीचा और फर्श कवरिंग, सुगंधित उत्पाद, स्पा-उत्पाद, हस्तशिल्प, कुकवेयर, टेबल वेयर, बरतन, रसोई के उपकरण जैसे घरेलू सामान, सफाई, स्वास्थ्य और स्वच्छता, भंडारण और आउटडोर उत्पादों और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम्स हैं।
 
बाजार के कई बड़े ब्रांड् के साथ ही प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड, हस्तनिर्मित और मशीन से बने उत्पादों के अलावा प्रेरणादायक नए उत्पादो की मौजूदगी के साथ एचजीएच इंडिया इस साल एक और सफल शो के लिए तैयार है। एचजीएच इंडिया 2018 को अपने इस आयोजन में अपना नया संग्रह को प्रस्तुत करने के लिए 30 देशों के 550 से अधिक एक्सीबिटर्स के आने की उम्मीद है। इस बार चीन, तुर्की और ताइवान देशों के मंडप भी शामिल होंगे।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »