19 Apr 2024, 12:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 115 रुपए हुआ सस्ता, चांदी 100 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 11:44AM | Updated Date: May 15 2018 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 115 रुपए लुढ़ककर 32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग निकलने सुस्त पड़ने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 2.48 डॉलर की बढ़त में 1320.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका का जून का सोना वायदा भी 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 1321.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में भी तेजी रही। यह 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है।
 
वैश्विक तेजी के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 115 रुपये फिसलकर 32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,135 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। चांदी में  भी गिरावट रही और यह 100 रुपये फिसलकर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 80 रुपए टूटकर 40,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली   क्रमश: 76 हजार रुपये और 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »