26 Apr 2024, 05:21:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एल एंड टी बेचेगी इलेक्ट्रिक कारोबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 11:41AM | Updated Date: May 15 2018 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लार्सन और ट्रूबो (एल&टी) अपना इलेक्ट्रिक और आॅटोमेशन कारोबार बेचने जा रही है। कंपनी 14 हजार रुपए में ये कारोबार श्नाइडर इलेक्ट्रिक को बेचेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों ने करार किया है। श्नाइडर इलेक्ट्रिक ग्लोबर एनर्जी मैनेजमेंट और आॅटोमेशन कंपनी है। कंपनी ने ये डील कैश में की है। इस खबर का असर बुधवार को कंपनी के शेयर पर पड़ेगा। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक शेयर में तेजी आ सकती है।एल एंड टी की इलेक्ट्रिक और आॅटोमेशन कंपनी में लो और मीडियम स्विचगियर, इलेक्ट्रिक सिस्टम, मरीन स्विचगियर और इंडस्ट्रियल और बिल्डिंग आॅटोमेशन सॉल्यूशन जैसे कारोबार आते हैं।
 
इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नवी मुंबई, अहमदनगर, वडोदरा, कोयंबटूर और मैसूर जैसी जगहों पर हैं। विदेश में इसकी यूनिट सउदी अरब, यूएई, कुवैत, मलेशिया और इंडोनेशिया और यूके में है।इस कारोबार से कंपनी को वित्तवर्ष 2016-17 में 5,038 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इस डील में कंपनी का कर्ज भी शामिल है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक डील पूरी होने पर नई कंपनी में श्नाइडर की 74 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इसमें बाकि हिस्सेदारी टेमासेक होल्डिंग पीटीई की होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »